Advertisement

पुत्री अनन्या ने पिता को मुखाग्नि देकर निभाया पुत्र धर्म

व्यवसायी संजीव सिंह के शव यात्रा में पुत्री समेत सैकड़ो गणमान्य हुए शामिल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो-बेरमो के प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी 45 वर्षीय संजीव सिंह के निधन के बाद 30 जुलाई को उनकी पुत्री अनन्या सिंह ने चास स्थित गरगा नदी श्मशान घाट पर मुखाग्नि देकर समाज में एक मिसाल कायम की है। पुत्री द्वारा मुखाग्नि दिए जाने का गवाह उनकी शव यात्रा में शामिल बोकारो-बेरमो के सैकड़ो गणमान्य बने। पुत्री ने पिता को मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म निभाया।

ज्ञात हो कि, समाजसेवी संजीव सिंह का बीते 29 जुलाई को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही बोकारो और बेरमो में शोक की लहर दौड़ गयी। दिवंगत सिंह का बोकारो के बारी-कोऑपरेटिव स्थित आवास मे शव आते ही मातम छा गया। आवास के बाहर उनके अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। उनके पार्थिव शरीर को सैकड़ों गणमान्य जनों ने श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर बोकारो और बेरमो का व्यवसाय जगत द्वारा शोक व्यक्त किया गया।

दिवंगत संजीव सिंह अपने पीछे मां, पत्नी, भाई व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद पत्नी, पुत्री, बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। बोकारो जिला के हद में फुसरो नया रोड स्थित अनन्या होंडा शोरूम के मालिक थे दिवंगत संजीव सिंह। बोकारो तथा बेरमो के कई दोपहिया वाहन डीलर 30 जुलाई को अपना शोरूम बंद रखा। चास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व डीटीओ संजीव कुमार, पलामू के कमिश्नर, चास नगर निगम के पूर्व मेयर भोलू पासवान, जलेश्वर साव, समाजसेवी कृष्णा सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह, फुसरो हीरो शो रूम के ओमप्रकाश अग्रवाल, केतन अग्रवाल, सैमसंग स्मार्ट प्लाजा के पिंटू सिंह, इनमौसा नेता विजय कुमार सिंह, कोयला व्यवसायी सुनील सिंह, गुडडु सिंह, अभय कुमार सिंह, पत्रकार अरविंद कुमार व नंदलाल सिंह, वेंडर अरविंद कुमार सहित सैकड़ो गणमान्य उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *