प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला (Hazaribag District) के हद में विष्णुगढ़ निवासी दशरथ राय को जनता दल (यूनाईटेड) पिछड़ा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा प्रकोष्ठ) रामस्वरूप यादव ने राय पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनते ही राय ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राय को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो एवं रामस्वरूप यादव के प्रति आभार जताया।

जानकारी के अनुसार राय को पार्टी में आने से ग्रामीणों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी लहर दौड़ पड़ी है। उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा है।
राय को बधाई देने वालों में अनील कसेरा, नीलकंठ तुरी, युसूफ अंसारी, रामलाल सोरेन, जीतन किस्कू, सुरेश हांसदा, चमन स्वर्णकार, जैनुल आबेदीन, प्रदीप कान्दू , किशोर सोनी, राजेश लहेरी, बाबु खान, दीपक तुरी, सिमोती देवी, अमिता देवी, मोती राम, आदि।
धीरज सोनी, सुरेश वर्णवाल, पुरनचन्द महतो, गंगा महतो, धनी महतो, सरजु महतो, विकास दास, सहदेव राम, त्रिलोकी राम, राजेश राम, राजीव रंजन सिंह आदि सैकड़ो समर्थक शामिल हैं।
![]()












Leave a Reply