Advertisement

व्यक्तित्व विकास ही नहीं समाज को जोड़ता है दंगल प्रतियोगिता-दीपक प्रकाश

पंचायतीराज मंत्री ने किया सोनपुर मेला में कुश्ती दंगल का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आउटडोर चल रहे कार्यक्रम के तहत बीते 6 दिसंबर को स्थानीय डाक बंगला मैदान में दंगल प्रतियोगिता का शुरुआत किया गया। उद्घाटन सूबे के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि दंगल प्रतियोगिता का आयोजन न सिर्फ व्यक्तित्व विकास का मौका देता है, बल्कि समाज को जोड़ने का भी काम करता है। उन्होंने कहा कि खेल की भावना हमें एकजुट होने की प्रेरणा देती है। कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए जब भी आप बुलाएंगे तो वे जरुर आयेंगे।

उन्होंने कहा कि दंगल (कुश्ती) जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। मजबूत मांसपेशियां, बेहतर सहनशक्ति, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, तनाव में कमी और अनुशासन। यह आपको सक्रिय रखता है। वजन नियंत्रित करने में मदद करता है और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है, जो समग्र स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस दौरान मंत्री ने श्रीराम भक्त वीर बजरंग बली के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और प्रतियोगिता मे शामिल पहलवानों से परिचय कर हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *