एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में 26 सितंबर को भव्य डांडिया का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन गुजराती समाज रांची द्वारा आयोजित किया गया था।

जानकारी के अनुसार नवरात्र के पांचवे दिन माँ स्कंद माता की आराधना के बाद डांडिया एवं गरबा के आयोजन के साथ फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें समापन आरती एवं प्रसाद से किया गया। इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार से माँ काली रूप प्रदर्शित करनेवाले पृषा ठक्कर को दूसरे पुरस्कार दिशा सोलंकी (मास्टर सेफ) को दिया गया। यहां गायक हितेश चोहान तथा गायिका निधि टैंक द्वारा माता का एक से बढ़कर एक अनेको कर्णप्रिय भजन व् गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया।

मौके पर उपस्थित गुजराती समाज रांची के आनंद भाई मानेक, दिलीप भाई वाढ़ेर, हरिश दोषी उर्फ राजू भाई, निलेश चौहान, हिमांशु मेहता, राजेश चौहान, ललित राठौर, जयंत परमार, मंगला बेन राठौड़, भावना चौहान, डॉ दीपक चौहान, बीनू ठक्कर, हितेश सोलंकी, सागर टांक आदि द्वारा डांडिया, गरबा तथा फैंसी ड्रेस कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply