Advertisement

कारगली में डांस और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कारगली स्थित रिवर साइड कॉलोनी निवासी सह समाजसेवी कल्याण डे के आवास पर में 16 जनवरी को डांस और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजक अजय कुमार डे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह द्वारा जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। साथ ही अभिभावकों को कहा गया कि वे अपने बच्चों को एक अच्छा वातावरण दें।

कहा गया कि इस तरह के आयोजन से बच्चो मे छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है, जो एक सराहनीय प्रयास है। बच्चों से मेहनत कर निरंतर आगे बढ़ने का आग्रह किया गया। मौके पर दर्जनों बच्चे, अभिभावक सहित अन्य दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *