Advertisement

छठ पर्व को लेकर बोकारो थर्मल में क्षतिग्रस्त सड़कों को किया गया समतल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर डीवीसी की ओर से बोकारो थर्मल के निशन हार्ट कॉलोनी, डिग्री कॉलेज मुख्य सड़क, कोनार नदी लोहा पुल के छठ घाट सहित अन्य सड़कों में 24 अक्टूबर को सफाई अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर जेसीबी मशीन द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों को समतल भी किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इस अवसर पर डीवीसी के अधीक्षण अभियंता राहुल उरांव, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह अभिकर्ता जितेन्द्र यादव, गोविंदपुर सी पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह, मुरारी प्रसाद, सुनील कर्ण, रूपेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *