Advertisement

विस्थापित कार्यालय में बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित विस्थापित कार्यालय में तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की एक नवंबर को बैठक की गयी। अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने की।

बैठक में विस्थापित सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। मोर्चा अध्यक्ष रजवार ने सभी से विचार विमर्श के बाद कहा कि यह समिति काफी लंबे समय से विस्थापितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं। तेनुघाट डैम में हजारों एकड़ जमीन हमारे पूर्वजों ने दिया, परन्तु बहुतों विस्थापितों को आज तक नौकरी और मुआवजा नहीं मिला। सरकार भी विस्थापितों की समस्या का आजतक हल नहीं निकाला।

बैठक में कहा गया कि तेनुघाट बांध प्रमंडल के पूर्व कार्यपालक अभियंता ने बांध विस्थापित को रोजगार से जोड़ने के लिए जमीन चिन्हित किया था, परन्तु आज तक कार्य आवंटन नहीं की गई। आज की स्थिति में विस्थापितों के लिए चिन्हित की गई जमीन पर अन्य किसी दूसरे द्वारा जमीन कब्जा कर बांस बल्ली गाड़ दिया जा रहा है। प्रशासन एवं बांध प्रमंडल तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता से मांग करती है कि जल्द से जल्द विस्थापितों के चिन्हित जमीन को कब्जा मुक्त करा कर आवंटन करे, ताकि तेनुघाट बांध विस्थापित को रोजगार मुहैया हो सके।

बैठक में दीपचंद गोप, पवन कुमार, परगना मरांडी, रामेश्वर यादव, इस्राफील अंसारी, रुस्तम अंसारी, अरुण यादव, बहराम मरांडी, भीम नायक, मनोज कुमार साव, अजय प्रसाद केवट, श्याम सुंदर यादव सहित दर्जनों विस्थापित मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *