Advertisement

दलित शोषण मुक्ति मंच का तीन दिवसीय सम्मेलन संपन्न

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार के बेगूसराय में तीन दिवसीय दलित शोषण मुक्ति मंच का राष्ट्रीय सम्मेलन 5 दिसंबर को संपन्न हो गया। सम्मेलन में केरल के मंत्री सहित पूर्व सांसद आदि उपस्थित थे। सम्मेलन में झारखंड के 12 डेलिगेट सहित पुरे देश के लगभग 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त जानकारी मंच के मनोज कुमार पासवान ने दी।

उन्होंने बताया कि बीते 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित दलित शोषण मुक्ति मंच का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन बिहार के बेगूसराय स्टेशन के समीप दिनकर भवन में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में केरल के सामाजिक न्याय मंत्री राधाकृष्णन स्वामी को सर्वसम्मति से मंच का केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामचंद्र डोम को मंच का महासचिव बनाया गया।

इसके अलावा झारखंड से शिव बालक पासवान को सह सचिव बनाया गया। सम्मेलन में पूरे देश से लगभग 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें झारखंड से 12 डेलीगेट शामिल हुए थे। पासवान ने बताया कि बतौर जिला संयोजक बोकारो जिला से उन्होंने झारखंड (Jharkhand) में दलितों की स्थिति के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

पासवान ने बताया कि कोरोना काल में बोकारो जिला (Bokaro District) में दलित शोषण मुक्ति मंच के द्वारा लगातार दो माह तक गरीब, बेसहारा मजदूरों को किए गए सेवा एवं भोजन कराने की जानकारी पाकर राष्ट्रीय कमेटी ने उनके कार्यों की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *