Advertisement

मजदूरों के सच्चे रहनुमा थे ददई दुबे-वरुण कुमार सिंह

वनारस के मणिकर्णिका घाट पर दिवंगत ददई दुबे का अंतिम संस्कार

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड व् बिहार के पूर्व मंत्री, धनबाद के पूर्व सांसद एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का अंतिम संस्कार बीते 12 जुलाई को बनारस के मणिकर्णिका घाट में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश एवं यूपी से भारी संख्या में उन्हें जाननेवाले शामिल हुए। उनके छोटे पुत्र अविनाश दुबे ने देर रात्रि 11:30 बजे मुखाग्नि दी।

बनारस के मणिकर्णिका घाट पर झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, झारखंड कांग्रेस के वरीय नेता अमित शुक्ला, एन जी अरुण, आर एन उपाध्याय, वरुण कुमार सिंह, संजय ठाकुर, टूटू कमल दुबे, मंगरा उरांव, अशोक कुमार ओझा, मनोज सिंह, सुरेंद्र पांडेय, आशुतोष कुमार, जितेंद्र पांडेय उर्फ बिल्टू पांडेय सहित भारी संख्या में आम व् खास जन उपस्थित थे।

इस अवसर पर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि ददई दुबे सच्चे अर्थो में कोयलांचल के मजदूरों के रहनुमा थे। उनका राजनीतिक सफर बहुत ही सादगी से बीता। वे निडर स्वाभाव व् अपनी बातो पर अंत तक कायम रहनेवाले शख्स थे। कहा कि उन्होंने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया। उनके निधन से मजदूर में खास कर कोयला उद्योग में प्रखर मजदूर नेता की कमी हमेशा के लिए खेलेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *