Advertisement

टाटा मैजिक मालवाहक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

गंभीर हालत में साइकिल सवार रांची रेफर

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां-बनासो पथ पर हरी मिर्च लोड तेज रफ्तार टाटा मैजिक मालवाहक वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रांची रेफर कर दिया। घटना 16 फरवरी की सुबह आईएल गेट के समीप घटित हुआ।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में आईईएल कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत पडरिया निवासी स्वर्गीय बुधन यादव के 48 वर्षीय पुत्र किशुन यादव करीब रोज की तरह 16 फरवरी की सुबह लगभग 8 बजे साइकिल से अपने घर से काम करने के लिए निकला। जैसे ही आईईएल गेट के समीप पहुंचा कि विष्णुगढ़ की तरफ से आ रही टाटा मैजिक चार पहिया मालवाहक वाहन क्रमांक-JH09AU/9878 ने उसे पलक झपकते जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में साइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। मालवाहक वाहन हरी मिर्च लोड थी। टक्कर मारकर चार पहिया वाहन भागने लगी, किंतु गोमियां रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वाहन छोड़कर ड्राइवर भाग निकला।

बताया जाता है कि घायल को आसपास के रहिवासियों ने तुरंत आरडियर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते हीं आईईएल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *