एस.पी.सक्सेना/बोकारो। चास नगर निगम के जोन 3 बुनियादी स्कूल परिसर जोड़ा मंदिर जोनल कार्यालय वार्ड नंबर 23 में 9 दिसंबर को निगम आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चास के अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा (Sashi prakash jha) द्वारा 47 सफाई मित्रों को साइकिल का वितरण (Bicycle delivery) किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 23 श्रमिकों को जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया एवं श्रमिक योजना में कार्य करने हेतु 24 लोगों का आवेदन भरा गया।
आयोजित शिविर में राशन कार्ड बनाने हेतु 70 लोगों का आवेदन लिया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त झा ने बताया कि शिविर में कुल राजस्व की वसूली 15,884/- रूपया की गई एवं विभिन्न शिकायतों एवं सुझाव को लेकर लगभग 220 लोग शिविर में अलग-अलग समय पर आएं, जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 103 लाभुकों के द्वारा आवेदन दिया गया। जिसका जाँच भी ससमय किया गया। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 25 लोगों ने आवेदन दिया।
शिविर में जोन-3 के अंतर्गत पड़ने वाले वार्ड क्रमांक 22, 23, 24, 25, 26, 27 एवं 28 के आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका तथा उक्त विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे। शिविर में कोविड-19 के तहत 24 लोगों का कोविड जांच किया गया। साथ ही आने वाले लाभुकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया गया। शिविर में सभी कर्मी एवं आगंतुक मास्क लगाकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा, सिटी मैनेजर विकास रंजन, सिटी मैनेजर मेगनाथ चौधरी, ललित लिलम लकड़ा, अनूप गुंजन टोपनो सहित कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply