Advertisement

साइबर ठगों ने महिला के खाते से 3 महीने में 9 लाख रुपए उड़ाए

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। प्रशासनिक सतर्कता के बाद भी देश भर में लगातार साइवर ठगी के मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखा जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो की रिश्तेदार के संयुक्त खाते से लगभग नौ लाख रुपये की निकासी कर ली गई। इसके खिलाफ पीड़िता किरीबुरु थाना में शिकायत दर्ज कराने गई लेकिन अभी तक शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है।

इस सम्बन्ध में पीड़िता सूर्यमणी सिंह खुन्टिया ने 30 अप्रैल को बताया कि उसके पूर्व पति स्वर्गीय गांधी सिंह खुन्टिया के साथ संयुक्त बचत खाता संख्या- 33838808647 एसबीआई किरीबुरु में है। उसके पति स्व. खुन्टिया की मौत वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना में किरीबुरु में हो गई थी।

दुर्घटना के कुछ वर्ष बाद मुआवजा के रूप में उसे लगभग नौ लाख रुपये मिले थे। नौ लाख के अलावे और कुछ पैसा उक्त बचत खाते में था। उसने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उसने किरीबुरु के मुर्गापाड़ा निवासी विक्रम दास से दूसरी शादी कर ली।

परिवार में यह तय हुआ की पति की मृत्यु के बाद जो मुआवजा मिला था उस पैसे को मेरे बच्चों की परवरीश हेतु सुरक्षित रखा जायेगा। इन पैसों में से कुछ पैसा परिवार की जानकारी में निकाला गया था। बाकी के लगभग 9 लाख रुपये 17 जनवरी 2021 के बाद लगभग 3 महीने के अंदर निकाल लिया गया।

अभी खाता में मात्र 100 रूपये ही बचे है। पीड़िता के अनुसार पैसे की निकासी की जानकारी तब मिली जब एसबीआई शाखा में जाकर उक्त पैसों को बच्चों के नाम फिक्स करने पहुंची।

सूर्यमणी सिंह खुन्टिया ने इस सबंध में पुलिस से जांच करने की गुहार लगाई। बैंक प्रबंधन से रकम को वापस कराने की मांग की। उसने बताया कि एक बार कोटगढ़ का एक ग्राहक सेवा केन्द्र से 30 हजार रुपये की निकासी की थी। वहां के केन्द्र संचालक ने बायोमैट्रिक्स मशीन में 3 बार अंगूठा लगवाया था।

इसके बाद उसने कभी पैसा नहीं निकाला। इस पूरे मामले की सत्यता को सामने लाने के लिए सूर्यमणी और उसके पहले पति के परिवार के सदस्य ने थाने में मदद की गुहार लगाई है। समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *