Advertisement

साइबर ठगों ने एक बार फिर बनाई बोकारो उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट

जिला पुलिस को दी गई है सूचना, साइबर फ्रॉड के विरुद्ध हो रही कार्रवाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एक कहावत है कि चोर के आगे ताला क्या और बेईमान के आगे केवाला क्या? उक्त कहावत को चरितार्थ करते हुए साइबर ठगो ने एकबार फिर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का दुस्साहस किया है। साइबर ठग इसके माध्यम से दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। यह पुरी तरह से साइबर फ्रॉड का मामला है।

इस संबंध में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन/लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें। कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है या आर्थिक क्षति हुई है, तो वह इसकी शिकायत तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या अपने निकटवर्ती थाना में दर्ज करा सकते हैं।

बताया गया है कि उक्त मामले की जानकारी जिला पुलिस को दी गई है। साइबर पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *