Advertisement

साइबर ठगों ने बनाया बोकारो उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट

जिला पुलिस को दी गई जानकारी, कार्रवाई तेज

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। साइबर ठगो द्वारा आमजनों को तो अपना शिकार बनाया जाता है, लेकिन हाल के दिनों में साइबर ठग गिरोह प्रशासनिक अधिकारियों के नाम फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का नायाब तरीका इजाद किया है।

जानकारी के अनुसार साइबर ठगो द्वारा बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम एवं प्रोफाइल फोटो से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विभिन्न प्रकार के पोस्ट किए जा रहे हैं। इस संबंध में उपायुक्त झा ने आमजनों को सतर्क किया है।

बोकारो जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार उक्त मामला साइबर फ्रॉड से संबंधित है। कहा गया है कि ऐसे फेक फेसबुक आईडी, किसी अन्य अनाधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट या फोन नंबर से पैसे मांगे जाने या अन्य प्रलोभन के संबंध में कोई कॉल या संदेश आता है तो ऐसे फर्जी अकाउंट को ब्लॉक कर दे एवं अकाउंट से कोई संदिग्ध मैसेज या लिंक मिले तो उसे नहीं खोलें।

उपायुक्त ने इस बावत आमजनों को आगाह करते हुए कहा कि यदि आपकी निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ हो या आर्थिक नुकसान हुआ हो तो राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल पर अथवा स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बताया जाता है कि उक्त मामले की जानकारी बोकारो जिला पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *