Advertisement

एसपी कॉलेज दुमका में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। ट्राई, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सौजन्य से 7 अक्टूबर को दुमका स्थित एसपी कॉलेज में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक बोकारो की महिला कल्याण समिति ढोरी था।

जानकारी देते हुए महिला कल्याण समिति ढोरी के महासचिव श्याम कुंवर भारती ने बताया कि एस पी महिला कॉलेज दुमका में ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर अपराध पर सैकड़ों छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को साइबर अपराधियों से बचने के विभिन्न उपायों को बताया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने कहा कि साइबर अपराधी हमारी सोच से कही आगे की सोचकर आम से लेकर खास तक को अपना शिकार बनाते हैं। यह बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने खुद अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैसे वे स्वयं इन साइबर अपराधियों से लूटते लूटते बचे थे।

सह प्राचार्य डॉ एमडी हनीफ ने बताया कि किस तरह झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ बना हुआ है, जिसपर साइबर अपराध शाखा और पुलिस प्रशासन को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। सीएजी मेम्बर ट्राई डॉ श्याम कुंवर ने बताया कि कभी भी ऑनलाइन केवाइसी नहीं दे, किसी अंजान को अपना पासवर्ड और पिन नंबर न दे।फोन पर किसी भी तरह की पुलिस, सीबीआई या इनकम टैक्स ऑफिसर के नाम से फोन आने पर तुरंत नजदीक के पुलिस थाना को सूचित करे।

टावर फ्रॉड से बचे। कोई भी अंजान ऐप लोड न करे। उन्होंने कहा कि बैंक के नाम से संबंधित फोन आने पर तुरंत अपने बैंक में जाकर संपर्क करे। सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरते। निजी जानकारियां साझा न करे। मोबाइल या सिम चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें अन्यथा आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन देन लेन में भी सतर्कता बरते। इसके अलावा विशेष जानकारी के लिए साइबर अपराध शाखा से संपर्क करे।

इससे पुर्व मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का उद्घाटन किया। मंच संचालन कॉलेज की व्याख्याता प्रोफेसर डॉ नम्रता गौरव ने किया। इस अवसर पर महासचिव मकस सह सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन भारत सरकार डॉ श्याम कुंवर भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी रॉकी पंडित, राजीव गुप्तेश्वर, कॉलेज की प्रेमलता मुर्मू, प्रीति प्रिया राय, डॉ नम्रता गौरव, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ सुब्रत टेमरी, डॉ एस मरांडी, प्रो. राज ज्योत्सना बा, डॉ उमा भारती, मधु प्रिया आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *