Advertisement

न्यू अंजली इंटरप्राइजेज द्वारा ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। न्यू अंजली इंटरप्राइजेज द्वारा 20 अगस्त को बोकारो जिला के हद में टुपकाडीह स्थित एएमवाई बैंक्विट हॉल में ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रांची से आये उदय प्रकाश, सुबोध जैन, विवेक कुमार, सतीश कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रोपराइटर प्रमोद अग्रवाल और अनुज अग्रवाल ने ग्राहकों का स्वागत किया और उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए साधुवाद दिया।

यहां बंगाल से आए महिला कलाकारों द्वारा दमदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें ग्रामीण चिकित्सकों के अलावा दवा दुकानदारों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन गुड्‌डू वर्णवाल ने किया।

मौके पर डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ एम एम खान, डॉ हीरामन महतो, आराध्या मेडिकल हॉल फुसरो के प्रोपराइटर रोशन सिंह सहित साधुशरण सिंह, शशि भूषण सिंह, सुमित प्रजापति, सुधीर ठाकुर, बुलु अग्रवाल, मदन गुप्ता, अमित अग्रवाल, जयंत शर्मा, नीरज सिंहा, शैलेश पांडेय, प्रमोद अग्रवाल, नंदलाल प्रसाद, धनंजय रवानी, भूषण यादव, पवन, कैलाश आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *