ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के विभिन्न पंडालो के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन पूजा समितियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर तेनुघाट छाता चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन गोमिया सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, तेनुघाट थाना प्रभारी व् समिति के अध्यक्ष पंकज पाठक ने फीता काट और माँ के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ के दौरान इस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई का जीत हैं।
कहा कि कोई भी पर्व को शांति पूर्ण और प्यार पुर्वक ख़ुशी ख़ुशी मानना चाहिए। कहा कि यहां उपस्थित जनों में खुशी का माहौल देखने को मिला है। वहीं कार्यक्रम देखने के लिए रहिवासियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम मध्य रात्रि तक चलता रहा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा डांडिया प्रस्तुत किया गया। उसके बाद रामलीला का कार्यक्रम चलता रहा, जिसका उपस्थित जन समूह ने खूब लिया।
रामलीला कार्यक्रम में प्रतिदिन रामायण के चरितार्थ को कलाकारों ने प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारी अपने दल बल के साथ मौजूद रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटनाओं को रोक जा सके।
![]()













Leave a Reply