Advertisement

पहली सोमवारी पर टेंट सिटी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। पर्यटन विभाग बिहार सरकार कला संस्कृति व युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई को श्रावण माह की पहली सोमवारी को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के हद में रामदयालू महाविद्यालय टेंट सिटी में उक्त सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा के स्वागत उद्बोधन से शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर के उप समाहर्ता जूली पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कलाकारों के मनोबल को बढ़ाएगा एवं शिवभक्तों में नए ऊर्जा का संचार करेगा। एडीएम डॉ अर्चना ने उत्कृष्ट उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति पटना से आई नीतू कुमारी नवगीत के गणेश वंदना से की गई। नीतू एवं मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज द्वारा शिव भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति की गई।

सविता राज ने शिव प्यारे हैं सुंदर भी हैं गीत प्रस्तुत की। नीतू कुमारी नवगीत ने छोटी सी पार्वती पर आधारित गीत प्रस्तुत की। सामयिक परिवेश के कार्यक्रम का संचालन सविता राज ने किया। इस अवसर पर ढोलक पर धनंजय कुमार, पैड पर प्रिंस कुमार और की बोर्ड पर मनीष कुमार ने नीतू कुमारी नवगीत एवं सविता राज का साथ दिया। दूसरी प्रस्तुति मोनी झा जानी मानी लोक एवं समसामयिक गीत भोजपुरी, मैथिली एवं हिंदी की सुप्रसिद्ध गायिका जिनकी जड़ें जगतजननी सीता मैया की जन्मस्थली सीतामढ़ी से जुड़ी हैं के द्वारा पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी गई।

जिसमें भोला के देखे ल बेकल भइले जीयरा। साथी संगत कलाकार की बोर्ड पर शैलेंद्र सुमन, तबला पर सुबोध कुमार, पैड पर राजेश कुमार, मोनी झा के साथ रहे। तीसरी प्रस्तुति जानेमाने शास्त्रीय नर्तक राहुल रजक ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गोपाल फ़लक द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *