प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सावन प्रतिपदा 11 जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार शिवालयों में भगवान शिव को जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पण को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गया है। प्रखंड के हद में अंगवाली के पौराणिक शिव मंदिर मंडपवारी चौक पर पुजारी संतोष चटर्जी उनके पुत्र आनंद चटर्जी, भतीजा राजेश चटर्जी आदि सक्रिय रहे।
इसी क्रम में छपरडीह के दोमुहानी दामोदर खांजों संगम तट स्थित बाबा अर्धंगेश्वरनाथ मंदिर में आचार्य गौरबाबा, वन प्रक्षेत्र के महादेव पत्थर धाम में रामपद बाबा, चलकरी में गोवर्धन बनर्जी आदि ने श्रद्धालुओं को पूजा कराए। वहीं प्रखंड के हद में चांदो, रोहर, ओरदाना, मायापुर, पिछरी, खेतको, चांपी, पेटरवार, बुंडू, चड़गी, कोह, उलगड्डा, छपरगढा, अर्जुआ आदि पंचायतों के शिवालयों में भगवान शिव की आराधना में भक्त श्रद्धालुगण लीन रहे।
![]()













Leave a Reply