Advertisement

शिव शक्ति महायज्ञ के सातवे दिन परिक्रमा हेतु उमड़ी श्रद्धांलुओं की भीड़

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी बस्ती सौतारडीह में चल रहे सात दिवसीय श्रीश्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं 33वां वार्षिक गणेश मेला का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का सातवे दिन 22 फरवरी को यज्ञ स्थल की परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। बीते 21 फरवरी को यज्ञ के छठे दिन पंचाग पूजन, वेदी पूजन, देवी देवताओं का आह्वान, पाठ व संध्या आरती सहित कई अनुष्ठान किया गया। महायज्ञ में मंत्रोच्चारण से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ बढ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचकर परिक्रमा करते हुए ओम नमः शिवाय, हर हर शिव जय जय शिव, जय शिव शंभू, हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे है। 12 व 24 घंटे की परिक्रमा में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ रही है।

यज्ञाचार्य हरिशरणम कुटीर बी देवघर के हीरालाल शास्त्री के देखरेख में पूरे विधि-विधान से धर्म अनुष्ठान करवाया जा रहा है। जिसमें देवघर से आये उपाचार्य पंकज शास्त्री, वेदाचार्य पवन शास्त्री, आशुतोष बाबा, विकास शास्त्री, आदित्य शास्त्री मंदिर के पुजारी शिवशंकर पांडेय उनके साथ अनुष्ठान व मंत्रोच्चारण में योगदान दे रहे है। गणपति धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रद्धालु क्षेत्र व परिवार के सुख, शांति व समृद्धि की कामना कर रहे है। यज्ञ मंडप में शिव पार्वती दरबार सजाया गया है। यहां मुख्य यजमान विक्रांत शर्मा व उनकी पत्नी किरण देवी और आकाश कर्मकार व उनकी पत्नी पूजा कर्मकार सभी अनुष्ठान में भाग ले रहे है।

बताया जाता है कि 22 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन के साथ किया गया। कमेटी की ओर से मेला को एक दिन बढाते हुए 23 फरवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया। इसी दिन रात्रि में माता जागरण का भी आयोजन किया जायेगा।
यज्ञ व मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष गिरिराज गिरि, उपाध्यक्ष यमुना महतो, दीपक गिरि, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा मर्तण्ड, उप सचिव लालमोहन महतो, जयप्रकाश गिरि, कोषाध्यक्ष गणेश कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष अजय कुमार गिरि, मेला प्रभारी रवि कुमार गिरि, उप मेला प्रभारी सोनू कुमार, संगठन मंत्री विशाल गिरि, बिपीन कुमार महतो आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *