अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के तीन पंचायतों में 28 नवंबर को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के बेको पूर्वी, बेको पश्चिमी और चौधरी बांध पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे फरियादियों की भीड़ उमड़ कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में आवेदन जमा किया। अधिकारियों के द्वारा जन समस्याओं को सुना गया और उसके निराकरण का आश्वासन दिया गया।

शिविर में बगोदर बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार, प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह, बेको पूर्वी के मुखिया तारा देवी, निर्वतमान मुखिया टेकलाल चौधरी, पंचायत सचिव अनुराधा कुमारी, उप मुखिया अयुब अंसारी, वार्ड सदस्य शंकर महतो, रवि कुमार, आसरी देवी, तुलसी मिर्था, तेजनारायण साव, हरिशंकर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। बेको पूर्वी पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में 179, पश्चिमी में 122 जबकि चौधरी बांध पंचायत में 192 आवेदन ग्रामीणों द्वारा जमा किए गए। जिसका ऑनलाइन कर निष्पादन हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया है।
![]()













Leave a Reply