राम चरितमानस महायज्ञ परिक्रमा में उमड़ रहा श्रद्धालुओं की भीड़

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित 67वाँ श्रीश्री रामचरितमानस महायज्ञ के प्रथम दिन 27 फरवरी को परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से हीं उमड़ पड़ी।

महायज्ञ में फुसरो, सुभाष नगर, जवाहर नगर, बेरमो सीम, रामनगर, घुटियाटांड आदि विभिन्न जगहों से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने परिक्रमा और पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर यहां आयोजित रामायण पाठ से करगली गेट सहित आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए आचार्य लोकेशानन्द जी शास्त्री ने कहा कि राम नाम जपने से ही मनुष्यों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा से 9 दिनों तक राम नाम का मंत्र जाप करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा कि सत्यता के मार्ग पर चलने से भले ही कष्ट उठाना पड़े, अंत बड़ा ही सुखद होता है। यज्ञ समिति के सुशील सिंह ने कहा कि पिछले 67 वर्षो से यहां प्रतिवर्ष महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च को हवन के साथ यज्ञ संपन्न होगा।

 25 total views,  25 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *