Advertisement

यज्ञ मंडप परिक्रमा में उमड़ रही है भक्तों की भीड़

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर में मां दुर्गा एवं महाकाली प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीश्री सात दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यज्ञ के दूसरे दिन 17 फरवरी को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि फुसरो शहर के आसपास क्षेत्र के महिला-पुरुष परिक्रमा स्थल व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान ओम नम: शिवाय तथा मंदिरों की घंटियों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा।

यज्ञ मंडप की परिक्रम के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। स्वयं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह सपत्नी यज्ञ परिकर्मा में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रखर कथा वाचिका श्यामा किशोरी ने कहा कि यज्ञ से विश्व का कल्याण होता है। इसलिए समय-समय पर विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ जरूरी है। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए कमेटी के सदस्य पूरी तरह मुस्तैद दिखे।

इस अवसर पर यज्ञ सम्राट जगदीश दास उर्फ मारुति बाबा ने कहा कि यह मेरा 145वां शतचण्डी महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि यज्ञ की पूर्णाहुति आगामी 22 फरवरी को पूरे विधि विधान के साथ की जाएगी। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस यज्ञ में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने यज्ञ में सम्मिलित होकर पूजा -अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *