Advertisement

सावन के अंतिम सोमवारी को मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

भगवान शिव का किया गया जलाभिषेक, बांटी गई प्रसाद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भगवान शिव के प्रिय मास सावन के आखिरी सोमवारी 8 अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्‍तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में विधि विधान से पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार बेरमो क्षेत्र के करगली गेट, फुसरो, ढोरी आदि जगहो के मंदिरों में भी श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक और प्रसाद वितरण के लिए भंडारा का आयोजन किया गया।

मंदिर के पुजारी नंद कुमार पांडेय ने कहा कि विधि​-विधान से भगवान भोले शंकर का पूजन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। प्रसाद वितरण के समय वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सहित जानकी नायक, चिकू सिंह, राजू तिवारी, अवध बरनवाल, पप्पू बरनवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *