Advertisement

श्रावण पूर्णिमा को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कलमधर अजीत जयसवाल ने महादेव पत्थर धाम में की नंदी प्रतिमा स्थापित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। लगभग दो महीने तक शिवालयों में शिवभक्तों ने पूजा अर्चना के बाद सावन पूर्णिमा के अवसर पर 31 अगस्त को सावन माह के अंतिम दिवस शिवालयों में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित कलमधर ने महादेव पत्थर धाम में नंदी प्रतिमा स्थापित की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन माह के अंतिम दिवस 31 अगस्त के प्रातः से ही पेटरवार प्रखंड के हद में विभिन्न शिव मंदिरो में श्रद्धालु जाकर भगवान भोलेनाथ को बेल पत्र अर्पण के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर पेटरवार, बुंडू, ओरदाना, उत्तासारा, अरजूआ, चरगी, सदमा, कोह, मायापुर, चांदो, अंगवाली, पिछरी, झुंझको, चलकरी, महादेव पत्थर, छपरडीह, चांपी, खेतकों आदि ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में श्रद्धालु श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर अंगवाली दक्षिणी पंचायत वन क्षेत्र स्थित सबसे पौराणिक महादेव पत्थर धाम में पत्रकार अजीत जयसवाल तथा उनकी धर्मपत्नी शकुंतला जयसवाल के हाथों भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदीजी की विधिवत स्थापना की गई। पूजारी रामपद बाबा ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *