Advertisement

मईयां सम्मान योजना राशि लेने में बैंक शाखाओं में लगी भीड़

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की स्वीकृत राशि 2500 रुपए राज्य के सभी महिलाओं एवं 18 साल से उपर की बच्चियों के खाते में जमा कर दिया गया है। इसके बाद से बैंको में अचानक भीड़ बढ़ गयी है।

जानकारी के अनुसार उक्त राशि प्राप्त करने के लिए 8 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित इंडियन बैंक शाखा, पिछड़ी स्थित बैंक ऑफ इंडिया, चलकरी के एसबीआई शाखा सहित पेटरवार के कई बैंकों में 18 वर्ष से 49 वर्ष तक की लाभुक महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई।

मालूम हो कि, जिनकी राशि कतिपय कारणों से उसकी बैंक खाता में नही पहुंच पाई है, वे निराश लौटे भी हैं। महिलाओं की इस अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए अन्य कई खाताधारी बैंक में अपने आवश्यक कार्य नहीं करा पा रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *