एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली में 67वें श्रीराम चरित्र मानस पाठ एवं महायज्ञ मे दूसरे दिन 28 फरवरी को परिक्रमा के लिए भीड़ उमड़ रही है।
यज्ञ समिति के मनोज सिंह और निरंजन सिंह ने बताया कि यह मानस महायज्ञ मिथिलाकुंज अयोध्या से आये मानस मर्मज्ञ वैष्णव संत स्वामी राम बिहारी शरण की 67वीं वर्षगांठ में प्रवेश किया।उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ मे प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12.30 बजे तक अनेक साधकों द्वारा रामचरित्र मानस का सामूहिक पाठ किया जाएगा।
रात्रि 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक विभिन्न विद्वानों द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। उसके बाद दरबार में शयन आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 7 मार्च को सुबह 9 बजे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। जबकि 8 मार्च को हवन के साथ यज्ञ का समापन होगा।
![]()













Leave a Reply