Advertisement

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रोड शो में उमड़ी भीड़

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 21 फरवरी को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी ममता देवी ने रोड शो की। रोड शो में उनके समर्थकों की भीड़ फुसरो की सड़क पर उमड़ पड़ी।

बताया जाता है कि फुसरो बाजार के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित राजा बंगला से रोड शो शहीद निर्मल महतो चौक पहुंचा। फुसरो की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट संकेत दे रहा है कि फुसरो विकास के लिए तैयार है। भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी ममता देवी के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ रैली में सम्मिलित हुई। यह केवल एक चुनावी अभियान नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और समग्र विकास के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति थी।

मौके पर प्रत्याशी ने कहा कि निरंतर जनसंपर्क के दौरान जनता-जनार्दन से जो स्नेह, आशीर्वाद और उत्साह मिला, वह ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। हर चौक-चौराहे पर युवाओं का जोश और नागरिकों का समर्थन हमारे संकल्प को और मजबूत कर रहा है। कहा कि फुसरो नगर परिषद के उज्ज्वल भविष्य के लिए 23 फरवरी को बैलेट पेपर से मतदान कर विकास और सुशासन की इस यात्रा को सफल बनाएं।

रोड शो में गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, अर्जुन सिंह, धनेश्वर महतो, महेंद्र चौधरी, कमलेश महतो, संतोष महतो, नवीन पांडेप सहित काफी संख्या में महिलाए शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *