रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 24वां प्रहरी मेला संपन्न
रंजन वर्मा/कसमार(बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में खैराचातर में बीते 16 मार्च की देर रात्रि रंगारंग कार्यक्रम के साथ विधिवत प्रहरी मेला का समापन हो गया।
भूतपूर्व सरपंच स्वर्गीय सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर सामाजिक सांस्कृतिक जागरूकता के लिए आयोजित सात दिवसीय 24वां प्रहरी मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान बांकुड़ा (बंगाल) की प्रसिद्ध गायिका बुल्टी कुमारी एवं नागपुरी के चर्चित गायक राजेश राज ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ गीत-संगीत और नृत्य से रात भर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
झारखंडेक माटी दादा पूजे के समान गो, आमी कोलकोतार् रसोगोल्ला, घुराय दे न हो पिया पूस परब मेला जैसे कर्णप्रिय गीतों पर दर्शक झूम उठे। एंकरिंग अंकिता कुमारी एवं सदानंद मुखर्जी ने की।
मौके पर कसमार के अमित एफएफ टीम ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बता दें कि, यह टीम यूट्यूब पर काफी चर्चित है। इसके 20 मिलियन (दो करोड़) सब्सक्राइबर हैं। टीम के अमित प्रजापति व कौसर अंसारी के नेतृत्व में कलाकारों ने हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत किया।
इधर, मेला के अंतिम दिन जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस बार दर्शकों की भीड़ से पिछले 23 वर्षों का रिकार्ड टूट गया। अनुमानतः एक लाख से भी अधिक झारखंड, बंगाल, ओड़िशा आदि राज्यों से आये दर्शक अंतिम दिन मेला देखने पहुंचे।

मौके पर झूला संचालक शंकर सिंह को कमेटी के पदाधिकारियों ने शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समापन समारोह का संचालन दीपक सवाल ने किया। मौके पर जिप सदस्य अमरदीप महाराज, भस्की मुखिया मंटू मरांडी, अराजू मुखिया आनंद बेसरा, सिंहपुर पंसस विनोद कुमार महतो, मेला कमेटी के व्यवस्थापक रामसेवक जयसवाल, अध्यक्ष घनश्याम महतो, सचिव रणदेव मुर्मू, संयोजक पंकज कुमार जयसवाल, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार कपरदार, राजेश कुमार राय, उमेश कुमार जयसवाल, डॉ जीतलाल महतो, आदि।
किशोर कांत, संजय सिंह, रमेश चंचल, हेमंत महतो, अशोक महतो, विमल राय, संजय राय, सौरभ राय उर्फ मोंटी, विष्णु कुमार जयसवाल, संजय जयसवाल, देवेंद्रनाथ महतो, उमेश कुमार महतो, अरुण तुरी, प्रमोद जयसवाल, सुफल महतो, सुंदरलाल घांसी, जयप्रकाश महतो, रोमेल अंसारी, दिलीप शर्मा, तुषार जयसवाल, आदि।
प्रेमजीत जयसवाल, राहुल महतो, लालू महतो, अमित सिंह, अमित जयसवाल, संजय राय, अभिनव राय, प्रेम राय, सोहन राय, सनोज राय, अभिषेक जयसवाल, दीपक जयसवाल, अंकुश जयसवाल, अनुज राय, संतोष राय, विमल पाल, श्रीकेश जयसवाल, विवेक ठाकुर, अमरेश ठाकुर, टिंकु राय, उत्तम ठाकुर आदि गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply