Advertisement

सेंट ज़ेवियर स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेंट ज़ेवियर स्कूल में सत्र 2025–26 का क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्राइमरी कक्षा के लिए प्रतियोगिता बीते 28 नवंबर को आयोजित की गयी थी। जबकि हाई स्कूल और प्लस टू सेक्शन के लिए यह कार्यक्रम 29 नवंबर को आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एसजे द्वारा ध्वज दिखाकर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों और स्वयंसेवकों के सहयोग से पूरा आयोजन बेहद सुचारू और सफल रहा। अंतिम परिणामों में प्राइमरी स्कूल के मुकाबले में ज़ेवियर हाउस ओवरऑल विजेता बना। लोयोला हाउस ने प्रथम रनर-अप, ब्रिटो हाउस ने द्वितीय रनर-अप और गोंजागा हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार हाई स्कूल और प्लस टू सेक्शन की प्रतियोगिता में लोयोला हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं गोंजागा हाउस प्रथम रनर-अप बना, जबकि ब्रिटो हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और ज़ेवियर हाउस चौथे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन से यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *