Advertisement

हाथियों के उत्पात से फसल और कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के अति सुंदरवर्ती क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से खेत में लगे फसल और कई घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। रहिवासीयों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 29 अगस्त की अहले सुबह गोमिया प्रखंड के हद में अति सुंदरवर्ती क्षेत्र हुरुलुगं पंचायत के बलिया गांव के बंदर टोला में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान लगी दर्जनों खेत को रौंदते हुए दर्जनों मिट्टी के घरों को ध्वस्त कर दिया। जिसमें स्थानीय रहिवासी महेंद्र सिंह एवं उनके परिजन, साथ ही शिवनारायण महतो एवं उनके परिजन को करीब डेढ़ से दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हाथियों के उत्पात से रहिवासी डरे सहमें हैं।

रहिवासियों ने बताया कि हाथियों के आतंक से उन्हें रात में नींद नहीं आती। जान बचाने के लिए रात भर जगना पड़ता है। परिवार एवं बच्चों के लिए हर पल सतर्क रहना पड़ता है। पीड़ित ग्रामीण रहिवासियों ने कहा कि जितना नुकसान हुआ है शायद उसकी भरपाई संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। कहा कि सरकार की ओर से उन्हें समुचित व्यवस्था दी जाए, ताकि हाथियों को भगाया जा सके और कम से कम नुकसान हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *