Advertisement

बैंक परिसर से ढाई लाख लेकर भागे अपराधी सीसीटीवी में कैद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नावाडीह रहिवासी अनिल कुमार गुप्ता की मेन रोड फुसरो बाजार स्थित बैंक आफ इंडिया बेरमो शाखा परिसर से अपराधी 2 लाख 44 हजार रुपये लेकर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार पीड़ित गुप्ता जो मकोली में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं, वे बैंक शाखा आए हुए थे। इसी दौरान रुपये से भरे बैग को बैंक शाखा परिसर की केबिन में कुर्सी पर रखकर अन्य काम में व्यस्त हो गए। ऐसे में पलक झपकते ही पहले से घात लगाए अपराधी रुपये से भरा बैग उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। घटना 3 सितंबर की बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा गया जिसमें तीन व्यक्ति संदेहास्पद नजर आ रहे हैं। इनमें एक व्यक्ति बैंक परिसर में कुर्सी पर रखे रुपये से भरे बैग को उठाकर तेज गति से शाखा से बाहर निकल गया और बैंक के नीचे पहले से मोटर साइकिल में बैठे युवकों के साथ भाग निकला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *