Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई अपराध गोष्ठी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में 6 जुलाई को बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा (Satish Chandra jha) ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्टि की। जिसमें बेरमो अनुमंडल के हद में सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसडीपीओ झा ने बताया कि कोविड 19 महामारी के बाद मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि अनलॉक के बाद सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पहली बैठक की गई है।

जिसमे चोरी, वाहन चोरी, पोक्सो सहित महिलाओं एवं घरेलू हिंसा के मामले काफी बढ़ा है। इन सभी मामलों को सीघ्र निष्पादन करने और पूर्व की लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जिसमे सभी लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में विधि ब्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने, क्षेत्र कड़ी निगरानी रखने तथा अवैध कारोबार को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कोयला, लोहा तस्करी पर कारगर तरीके से अंकुश लगाने, लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ हीं अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ झा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *