ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष तेनुघाट में 12 जुलाई को अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित किया गया। समीक्षा गोष्ठी में अनुमंडल के विभिन्न अंचल के पुलिस निरीक्षक व् थाना के थाना प्रभारी शामिल हुए।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण मोहर्रम पर्व संपन्न कराने पर साधुवाद दी। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन तय समय में करें। उन्होंने चोरी, छिनतई जैसे मामले को शीघ्र उद्भेदन करने पर जोर दी। कहा कि बहुत से पेंडिंग कांडों का निष्पादन किया गया है और नई केशो का रिव्यू किया जा रहा है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी।
![]()













Leave a Reply