माल सहित एक आरोपी गिरफ्तार, जांच में पुलिस
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच की जोन -6 इकाई ने महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और तंबाकू युक्त हुक्का का भांडा फोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में 25,50,195 रुपये का माल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कुर्ला (पश्चिम) के मकड़वाला कंपाउंड परिसर के आशाबाई चॉल, सिद्धपुरा मस्जिद के पास की गई थी। इस मामले में उबेद मोहम्मद सलीम शेख (31) को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई में जोन -6 के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक भरत घोणे ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की जोन -6 इकाई के वरिष्ट अधिकारी भरत घोणे को उनके सूत्रधारों से सूचना मिली थी। उक्त गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में 25,50,195 रुपये का माल जब्त किया गया है। इसके अलावा विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 की धारा 7, 8 और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध तथा व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय एवं वितरण विनियमन) अधिनियम, 2003 की धारा 4, 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), शैलेश बालकवड़े, पुलिस उपायुक्त (प्रकटीकरण-1), विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त (डी-ईस्ट) चंद्रकांत जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक भरत घोणे, सेल-6 के प्रभारी, पुलिस निरीक्षक सुशांत सावंत, सहायक पुलिस निरीक्षक मधुकर धुतराज, पुलिस निरीक्षक संदीप रहाणे, कल्पना माशेरे, देसाई, पारकर, तुपे, हवलदार शिंदे, गायकवाड, भालेराव, शेख, मालवेकर, सिपाही बोधारे, सासाने, सुतार, डेल, बागुल आदि ने अहम भूमिका निभाई।
Tegs: #Crime-branch-zone-6-seized-25-lakh-electronic-cigarettes
![]()













Leave a Reply