Advertisement

क्राइम ब्रांच जोन 6 ने किया नकली नोट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

1 लाख के असली नोट के बदले 3 लाख का नकली नोट बेचने के चक्कर में 4 गिरफ्तार

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। भारतीय मुद्रा असली नोट को नकली नोटों से बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश मुंबई क्राइम ब्रांच की जोन 6 इकाई ने किया है। एक का तीन गुना अधिक नकली नोट देने वाले इस गिरोह पर मुंबई सहित राज्य के कई पुलिस स्टेशनों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। धोखाधड़ी के इस मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने चार धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक वैगन आर कार, भारतीय बच्चों का बैंक” लिखा नोट, विभिन्न कंपनियों के कुल 6 मोबाइल और 50,550/- रुपये नगद जब्त किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद मोसिन अबू बिलाल चौधरी उर्फ चौधरी (34), मोहम्मद नफीज अब्दुल रऊफ खान उर्फ जावेद (37) सैयद तबारक हुसैन सिद्दीकी @ सैयद बंटाई (50) और मंजर इब्ने इस्माइल सोंडे (60) का समावेश है। इस मामले को क्राइम ब्रांच जोन 6 की टीम ने आईपीसी नंबर 65/2025 धारा 318(4), 61, 3(5) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज कर विक्रोली पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है।

गौरतलब है कि मुंबई क्राइम ब्रांच की जोन 6 इकाई के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भारत घोणे ने सूत्रों की निशानदेही पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। घोणे के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए धोखेबाज आरोपियों पर बीकेसी पुलिस स्टेशन में जीआर संख्या 355/2025, और जीआर संख्या 329/2025 के तहत मामला दर्ज है। वहीं मोहम्मद नफीज अब्दुल रऊफ खान उर्फ जावेद का आपराधिक रिकॉर्ड पनवेल पुलिस स्टेशन में चल रहा है। सैयद तबारक हुसैन सिद्दीकी का आपराधिक रिकॉर्ड डिंडोशी पुलिस स्टेशन में जीआर संख्या 316/2025 है। मंजर इब्ने इस्माइल सोंडे का आपराधिक रिकॉर्ड ए.एम.सी. पुलिस स्टेशन, रायगढ़ जी.आर. क्रमांक 1130/15 के तहत दर्ज है।

क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भारत घोणे के अनुसार मंगलवार को सूत्रों की निशानदेही पर विक्रोली पूर्व स्थित बस डिपो के सामने सामने वाली सड़क पर एक व्यक्ति को एक लाख रुपये (1,00,000) के बदले तीन लाख रुपये (3,00,000) के नोट देने का झांसा देकर ठगने वाला है।

इस जानकारी के मिलते ही भारत घोणे की टीम हाई अलर्ट पर आ गई और पी.पी.एन. सावंत, एस.पी.एन. धुताराज, एस.एफ.ओ. देसाई, पी.एच. चव्हाण, पी.एच. शिंदे, पी.एच. शेख, पी.एच. ससाने और पी.एच.सी. कदम ने मिलकर जानकारी की पुष्टि की।

इसके बाद विक्रोली पूर्व स्थित बस डिपो के सामने सामने वाली सड़क पर जाल बिछाया और वहां से 04 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, और उनकी तलाशी ली गई, तो भारतीय बच्चों का बैंक लिखे 100/- रुपये के 200 नोट और उपरोक्त वस्तुएं बरामद हुईं। इसके आधार पर, विक्रोली पुलिस स्टेशन में उपरोक्तानुसार मामला दर्ज किया गया है और अपराध प्रकोष्ठ 06 द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में मुंबई के 37वें किला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायधीश ने आरोपियों को 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Tegs: #Crime-branch-zone-6-exposed-the-gang-selling-fake-notes

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *