Advertisement

गोल्डेन जुबली मैदान तेनुघाट में आज से शुरू क्रिकेट टूर्नामेंट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट शिविर एक स्थित गोल्डेन जुबली मैदान में 12 अक्टूबर से शुरु हो रहा है।

तेनुघाट स्पॉटिंग क्लब के द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट 12 अक्टूबर को 12/12 ओवर का उद्घाटन मैच मां दुर्गा क्लब चांपी और सृष्टि एकादश बालूडीह के बीच होगा। मैच का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा किया जाएगा।

इस बारे में क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक कर्ता सौरभ कुमार सिंह और दीपक कुमार ने 11 अक्टूबर को एक भेंट में बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तेनुघाट के गोल्डेन जुबली मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचक होगा, जिसमें बेरमो अनुमंडल के कई एक से एक दिग्गज खिलाड़ी मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे और अपने खेल से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ी सत्यम कटरियार, मोंटी कटरियार, पीयूष कटरियार, अमन सिंह, अनिकेत नंदन, रामजीत यादव सहित कई अन्य खिलाड़ी अपना अपना योगदान दे रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *