शारीरिक खेल से शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है-रंजय सिन्हा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के मकोली ग्राउंड में शिव शंभू बाबा भोलेनाथ क्लब के द्वारा 14 दिसंबर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, विशिष्ट अतिथि एसडीओसीएम (कल्याणी) परियोजना के परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद व् क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह द्वारा विधिवत पूजा कर और फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
ध्यान देने योग्य है कि क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि रंजय सिन्हा व शैलेश प्रसाद ने भी खुद बल्लेबाजी और गेन्दबाजी कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर किया।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। उद्घाटन मैच शिव शंभू बाबा भोलेनाथ क्लब तथा गब्बर इलेवन के बीच खेला गया। जीएम सिन्हा ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलने व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इससे शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है। कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है। आज हारे हैं तो कल जरूर जीतेंगे।
पीओ शैलेश प्रसाद ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जो टीम जीत नहीं पाती है उन्हें इस खेल से सबक लेकर आगे के टूर्नामेंट की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने इस आयोजन की तारीफ़ की। साथ ही आयोजन कमिटी के सदस्यों की सराहना की। मौके पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान, कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान, सचिव दशरथ नोनिया, कोषाध्यक्ष चांद महतो सहित राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply