Advertisement

मेला में निर्माणधीन झूले पर लोहे की घिड़नी चढ़ाते क्रेन पलटा, हादसा टला

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के नखास मेला लकड़ी बाजार रोड तीन मोहानी के समीप 4 नवंबर को एक झूले की घिरनी शिखर पर चढ़ाने के दौरान क्रेन के पलट जाने से एक बहुत बड़ा हादसा होते -होते बच गया।

भाग्यवश कहिए या क्रेन चालक की होशियारी से आसपास में काम कर रहे मजदूर एवं आने -जाने वाले यात्रियों की जान बच गयी। बताया जाता है कि यह झूला मेला के हिम गंगे स्टॉल के सामने लकड़ी बाजार जाने वाले सड़क के मुहाने पर लगी थी जहां उपरोक्त घटना घटी। यह झूला स्थल इंद्रमणि पथ से सटे पूरब एवं कृषि प्रदर्शनी से सटे उत्तर में स्थित है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय जनता क्रेन क्रमांक- BRO1GQ0374 से खड़े झूले के लोहे का भारी – भरकम घिड़नी उक्त क्रेन से ऊपर चढ़ाने का काम किया जा रहा था।

झूले के शीर्ष पर कई मजदूर तैनात थे। उक्त घिरनी को चढ़ाने के लिए क्रेन मंगाया गया था। किसी कारण वश मजदूर उक्त घिरनी को ऊपर फंसा कर रोक पाने में असफल साबित हुए और घिरनी सहित क्रेन पलट गई। इस दौरान आसपास में झूला निर्माण कार्य से जुड़े अनेक मजदूर खड़े थे। जिस सड़क पर खड़ा क्रेन पलटा उस रास्ते से भी राहगीरों की आवाजाही कर रहे थे। अचानक ऊंचे आकाश से जमीन पर लोहे की घिरनी गिरी। सड़क पर क्रेन पलट गयी। इस दौरान आसपास अफरा -तफरी मच गई थी। विभिन्न स्टालों एवं दुकानों में कार्यरत मजदूर दौड़ पड़े।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *