एस. पी. सक्सेना/बोकारो। डुमरी विधान सभा उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार के समर्थन में 28 अगस्त माकपा द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में दर्जनों ग्रामीण रहिवासी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट स्थित काछो पंचायत के गोवारडीह बस्ती में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सर्वप्रथम ब्रांच की बैठक कर नुक्कड़ सभा किया। सभा की अध्यक्षता माकपा जिला कमिटी सदस्य सुमित्रा देवी ने किया।
मौके पर मुख्य वक्ता माकपा बोकारो जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि झामुमो प्रत्याशी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार है। उक्त गठबंधन में माकपा शामिल है। उन्होंने भाजपा – आजसू गठबंधन को शिकस्त देने और इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने की बात कही। कहा कि एआईएमआईएम उम्मीदवार भी चुनाव मैदान है, जिन्हें सूर्य सिंह बेसरा ने समर्थन किया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एआईएमआईएम ने भाजपा गठबंधन के खिलाफ वोट को इंडिया गठबंधन की ओर जाने से रोकने के लिए अपना उम्मीदवार दिया है, जिसे जागरूक मतदाता बखूबी समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा विरोधी लहर का आगाज हो चुका है। अगले वर्ष अंजाम सामने आएगा। इसी पृष्ठभूमि में डुमरी का उपचुनाव हो रहा है। डुुमरी उपचुनाव से ही पूर्वाभ्यास है, जिसमें इंडिया गठबंधन विजय होगा।
नुक्कड़ सभा को मनोज पासवान, कन्हाई शर्मा, अख्तर खान, सुमित्रा प्रजापति आदि ने संबोधित किया। मौके पर सहादत अंसारी, रमेश तुरी, अजय रजक, सुरेश शर्मा, विश्वनाथ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply