Advertisement

भाकपा माले ने किया समस्तीपुर एवं उजियारपुर के इंडिया गठबंधन उम्मीदवार का समर्थन

इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में बूथ स्तर पर तैयारी में जुटी माले-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले ने बिहार के समस्तीपुर एवं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। माले ने उपरोक्त उम्मीदवारों को सक्रिय समर्थन करते हुए अपने संसाधन से उनकी जीत सुनिश्चित कराने को बूथ स्तर से लेकर जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभा, जनता बैठक आदि का आयोजन करेगी।

उक्त आशय का निर्णय 15 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर स्थित गांधी चौक के समीप संपन्न भाकपा माले की प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. कयूम, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, कैलाश सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
मौके पर आसिफ होदा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार रोकने, कालाधन वापस लाने, विकास के नाम पर सत्ता में आयी मोदी सरकार 10 वर्षों तक जनता को सिर्फ छलने का काम किया है।

यहां तक की सड़क, नाला, विद्यालय भवन आदि निर्माण का बांट जोहता रह गया। वहीं स्थानीय उजियारपुर एवं समस्तीपुर सांसद का विकास राशि लौट गया। प्रखंड वासी ऐसे नकारा सांसद को पदमुक्त कर के ही दम लेंगे। माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार तानाशाही सरकार है। यह देश से लोकतंत्र एवं संविधान को समाप्त करने पर तुली है।

ऐसी तानाशाही सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल कर लोकतंत्र एवं संविधान बचाने की लड़ाई में प्रखंडवासी महती भूमिका निभाएंगे। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर ताजपुर प्रखंड परिसर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई। इसे लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *