अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ झुग्गी-झोपड़ी पर कार्रवाई पक्षपातपूर्ण-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में प्रशासन के तोड़ू दस्ता द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ गरीबों के झुग्गी-झोपड़ी तथा फुटपाथ दुकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई को भाकपा माले ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करार दिया है। इसके खिलाफ माले ने मोर्चा खोलते हुए प्रखंड तथा नगर प्रशासन को 8 दिसंबर को पत्र सौंपकर आगामी 10 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी दी है।
अतिक्रमण हटाओ के नाम पर रसुखदार का मकान, दुकान नहीं सिर्फ फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी हटाने के खिलाफ उजाड़े गये एवं उजाड़ने से पहले फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों को पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था करने, सड़क किनारे खाली पड़े जमीन में सस्ती दुकान बनाकर फूटपाथियों को देने, बाजार की सड़कों को सरकारी अमीन से मापी कराकर निष्पक्ष रूप से कच्चा एवं पक्का, स्थायी एवं अस्थायी मकान तोड़ने, नप के सभी जर्जर सड़क एवं नाला का अविलंब निर्माण शुरू करने, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं भूमिहीन को वास भूमि एवं आवास देने, होल्डिंग टैक्स फ्री करने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले एवं व्यवसायी संघ ताजपुर 10 दिसंबर को कार्यालय अवधि में ताजपुर स्थज नगर परिषद कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी।
उक्त आशय का लिखित आवेदन भाकपा माले प्रतिनिधि मंडल सदस्य प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, व्यवसायी संघ के राज्य कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर एवं प्रखंड प्रशासन दर्जनों रसुखदार का सड़क किनारे सरकारी जमीन में बने मकान, दुकान हटाने में नाकाम रही है, जबकि फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने बाजार क्षेत्र की सभी सड़कों को सरकारी अमीन से मापी कराकर निष्पक्ष रूप से कच्चा एवं पक्का, स्थायी एवं अस्थायी निर्माण हटाने एवं उजाड़े गये फूटपाथी दुकानदार, झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने, फूटपाथी के साथ मानवीयता दिखाने, नप क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कें एवं नाला निर्माण करने, नि: शुल्क होल्डिंग रजिस्ट्रेशन करने, खेती योग्य जमीन को टैक्स फ्री की घोषणा करने की मांग की है।
बिहार राज्य व्यवसायी संघ के राज्य कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता एवं किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने बेहतर, खुशहाल एवं समरस ताजपुर बनाने को लेकर 10 दिसंबर को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील ताजपुर वासियों से की है।
![]()













Leave a Reply