एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले ने 4 नवंबर को सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर महागठबंधन प्रत्याशी अख्तरूल इस्लाम शाहीन एवं रणविजय साहू को जीताने की मतदाताओं से अपील की।
जानकारी के अनुसार भाकपा माले ने समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद के वार्ड 25, 26, 27 समेत रामापुर, महेशपुर, कस्बे आहर, रहीमाबाद, भेरोखरा, फतेहपुर, बाघी, आधारपुर आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर समस्तीपुर से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार अख्तरूल इस्लाम शाहीन एवं मोरवा से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार रणविजय साहू समेत जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से जीताने की अपील मतदाताओं से की।

मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, महावीर सिंह, राजद के संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। माले कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से बातचीत की। घोषणा पत्र के मुद्दे को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
जनसंपर्क के क्रम में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, कार्रवाई के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार को जीत दिलाने की मतदाताओं से अपील की, ताकि बिहार में जनहितैषी महागठबंधन की सरकार बन सके।
![]()













Leave a Reply