Advertisement

भाकपा माले ने मोतीपुर में चलाया घर-घर चलो अभियान

मोदी की तानाशाही को धूल चटाओ, इंडिया गठबंधन को विजयी बनाओ-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। लोकसभा चुनाव को लेकर भाकपा माले द्वारा धनबल का ज़बाब जन बल से देने के उद्देश्य से 20 रूपये का नोट दो-इंडिया गठबंधन को वोट दो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत 6 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर में जन जागरूकता चलाया।

इस अवसर पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह आदि ने मोतीपुर तथा मोतीलाल सिंह, साजन देवी आदि ने वार्ड-26 में घर-घर चलो अभियान के दौरान मतदाताओं के घर-घर जाकर लोकतंत्र एवं संविधान पर बढ़ता खतरा, बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी, किसान-मजदूर की हकमारी आदि मुद्दे पर जनता का ध्यानाकर्षण कराया।

मौके पर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा इलेक्टोरल बांड से प्राप्त अकूत पैसे से चुनाव लड़ रही है। भाजपा का मुकाबला भाकपा माले धनबल के बजाय जनबल से करेगी।

इसी उद्देश्य से मोदी की तानाशाही को धूल चटाओ, इंडिया गठबंधन को विजयी बनाओ, भगत सिंह-अंबेडकर का भारत बनाओ नारे के तहत मतदाताओं के घर-घर जाकर 20 रुपये का नोट दो-महागठबंधन को वोट दो अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से क्षेत्र में वोट प्रतिशत में भी वृद्धि होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *