एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। गंडक नहर परियोजना में अधिग्रहित जमीन एवं मकान का वर्तमान सर्किल दर का चार गुणा मुआवजा देने या पीड़ित किसानों को सरकारी जमीन वंदोबस्ती करने की मांग जिला प्रशासन एवं सरकार से किसान महासभा एवं भाकपा माले की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण कर किसानों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद की है।
गंडक नहर परियोजना जो तिरहुत मुख्य नहर से शुरू होकर समस्तीपुर जिला के हद में पूसा-ताजपुर होकर सरायरंजन की ओर जाती है। इसमें वर्ष 1962-65 में कई क्षेत्रों के किसानों का भूमि अधिग्रहण किया गया था। कुछ किसानों को मुआवजा दिया गया था, लेकिन कुछ किसान को नहीं मिला था।
जानकारी के अनुसार रैयतों का मुआवजा राशि ट्रेज़री में ही पड़ा रहा। परियोजना मृतप्राय हो गया। वर्तमान में पुनः परियोजना का कार्य शुरू है। जहां मुआवजा का भुगतान कर दिया गया है, वहां नहर निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जिस क्षेत्र के किसानों को उनके जमीन का मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है, वहां का कार्य किसान नहीं होने दे रहे हैं।
बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी पूर्वज के नाम ट्रेज़री में जमा राशि किसानों को देना चाह रहे हैं जिसे किसान मानने को तैयार नहीं है। पीड़ित किसानों को साथ लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले की टीम किसान संघर्ष मोर्चा बनाकर अधिग्रहित जमीन एवं मकान का चार-चार गुणा मुआवजा देने की मांग को लेकर संघर्षरत है। इसी बीच प्रशासन द्वारा पीड़ित किसानों को बुलाकर ताजपुर अंचल पर जन सुनवाई कार्यक्रम भी किया गया है। जहां महासभा-माले कार्यकर्ता एवं संबंधित किसान वर्तमान सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा देने की मांग की है।
ताजपुर क्षेत्र के किसानों के बुलावे पर 4 फरवरी को किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय एवं भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने मोतीपुर, चकहैदर, फतेहपुर, योगियामठ आदि नहर निर्माण स्थल का दौरा कर पीड़ित किसान, भूस्वामी एवं गृहस्वामी से विस्तृत बातचीत की। तत्पश्चात एक बयान जारी कर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों, गृह स्वामी एवं भूस्वामी के मांगों पर सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा ठोस आश्वासन नहीं देने की आलोचना करते हुए पीड़ितों को वर्तमान सर्किल रेट से चार गुणा मुआवजा भुगतान करने के बाद ही नहर पर कार्य शुरू करने देने की घोषणा अन्यथा किसान आंदोलन चलाने की चेतावनी दी।
किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि पीड़ित किसानों को भूमि बंदोबस्ती कर देने या फिर वर्तमान सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा देने की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर आगामी 9 फरवरी को कार्यालय अवधि में किसान महासभा द्वारा ताजपुर प्रखंड मुख्यालय का होने वाले घेराव सह धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेकर किसान सफल बनाने का आह्वान किया।
![]()













Leave a Reply