सीएम के समृद्धि यात्रा में जुलूस निकालने से रोकने को पुलिस ने मेरे घर को घेरा-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अपराधियों को पुलिस संरक्षण देती है और जनता का सवाल उठाने वालों को परेशान करती है। संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकार के तहत मैं जनता की समस्या-सवालों को उठाकर समाधान करवाता रहा हूं। मानवाधिकार के हनन के खिलाफ भी पीड़ित की आवाज उठाता रहा हूं। बावजूद इसके प्रशासन के सह पर पुलिसिया कार्रवाई प्रशासनिक विफलता का प्रतीक है।
उक्त बातें भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सह ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उनके घर बीते रात्रि पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान कही। बताया कि बीते 27-28 की अर्धरात्रि लगभग 1.30 बजे उनके घर को बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा घेरकर मुख्य द्वार के समीप बहुत देर तक पूछताछ करना उचित नहीं है। पूछताछ के दौरान माले नेता की पत्नी ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, उनके पुत्र-पुत्री एवं मुहल्लावासी भी परेशान हुए। इससे उन्हें मानसिक एवं सामाजिक- राजनीतिक आधात पहुंचा है। उन्होंने समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी से इसकी जांच- पड़ताल कर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है अन्यथा आंदोलन का रूख अख्तियार करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है।
![]()













Leave a Reply