एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले, कांग्रेस एवं वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने 9 मई को बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर समस्तीपुर के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी एवं उजियारपुर से इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता को वोट देकर विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की।
जानकारी के अनुसार जनसंपर्क अभियान की शुरूआत समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बाजार क्षेत्र के गांधी चौक से किया गया। इस दौरान दरगाह रोड, नीम चौक, अस्पताल रोड, राजधानी चौक से नेशनल हाईवे होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचकर जनसंपर्क अभियान नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मल्लिक ने किया।

सभा को भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, वीआईपी के फैजान अहमद आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार के जिम्मेवार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाकर लोकतंत्र, आरक्षण, संविधान को बचाने की ओर अग्रसर हों।
![]()













Leave a Reply