अगस्त में जिला कमिटियों की बैठक करने व् संगठन की मजबूती के लिए बनी रणनीति
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। झारखंड के मेदिनीनगर में 28 जुलाई को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेदिनीनगर, गढ़वा, लातेहार, चतरा जिले से बड़ी संख्या में माकपा से जुड़े कॉमरेड साथियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित पार्टी कार्यालय में पलामू के प्रभारी जिला मंत्री एडवोकेट सचिंन्दानंद नेहरू की अध्यक्षता में उक्त बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बतौर पर्वेक्षक उपस्थित माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि पलामू प्रमंडल के चार जिलों पलामू, गढवा, लातेहार और चतरा में कई जनमुद्दे अनसुलझे हैं। रोजगार के अभाव में यहां से बड़े पैमाने पर नौजवानों का पलायन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि जब से जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल किया गया है यहां के किसानों और रैयतों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वह है डिजिटल होने के बाद हजारों रैयतों के जमीन के रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर त्रुटियां सामने आ रही है। जिसके चलते उनकी परेशानियां बढ रही हैं।
उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष के जनता की जन समस्याओं का समाधान होने वाला नहीं है। आमजन के बीच व्याप्त जन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर उसे राहत दिलवाने की जरूरत है। इसमें राज्य केंद्र से भाग ले रहे और मेदिनीनगर, गढ़वा, पलामू और चतरा के नेतृत्व साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
प्रमंडल स्तरीय उक्त बैठक में तय किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर अगस्त के अंतिम सप्ताह में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने और अगस्त में जिला कमिटियों का बैठक करने समेत कई मुद्दों पर रणनीति बनाई गई।
बैठक में माकपा राज्य सचिव प्रकाश विप्लव, राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान, सुफल महतो, समीर दास और राज्य केंद्र से रामदेव सिंह, जैनेन्द्र कुमार, अमल पांडेय, पलामू के प्रभारी जिला मंत्री एनएन नेहरू, ओम प्रकाश तिवारी, कृष्णा सिंह, गढ़वा जिला मंत्री जयप्रकाश गुप्ता, लातेहार के पूर्व जिला सचिव अयुब खान, चतरा के प्रभारी जिला मंत्री मदन दास, मुखिया डोमन भुइंया, छात्र नेता मो. दानिस समेत दर्जनों गणमान्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply