Advertisement

चंदवा फ्लाईओभर निर्माण की मांग को लेकर खुन से लिखा पत्र माकपा ने डीडीसी को सौंपा

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा रेलवे स्टेशन के समीप फ्लाईओभर ब्रीज निर्माण की मांग को लेकर 12 जून को माकपा द्वारा खून से मांग पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सड़क परिवहन मंत्री के नाम डीडीसी को ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार खुन से लिखा प्रेषित पत्र में टोरी चंदवा उच्च पथ 99 न्यु 22 में फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने की माकपा ने मांग की है। डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह ने मांग पत्र भेजने और इस दिशा में जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

इससे पूर्व खून से लिखे मांग पत्र को हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र व् राज्य सरकार और एनएच विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकार तथा एनएच विभाग को जगाने के लिए खून बहाना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं की गई तो आंदोलन तीखा किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में माकपा लातेहार जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता अयुब खान, शोभन उरांव, हनुक लकड़ा, पचु गंझु, रसीद मियां, मो. फैजान, द्वारीका ठाकुर, बासु उरांव, परवेज खान, प्रमोद उरांव, निलेश उरांव समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *