Advertisement

माकपा प्रतिनिधिमंडल ने चौबीस सूत्री मांगों के साथ बीडीओं से की भेंट

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। माकपा का एक प्रतिनिधि मंडल ने चौबीस सूत्री मांगों के साथ 7 फरवरी को गोमियां बीडीओं से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल दल का नेतृत्व माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामचंद्र ठाकुर कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में प्रखंड कार्यालय गोमियां में माकपा के प्रतिनिधिमंडल ने गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो से 24 सूत्री मांग पत्र को लेकर मुलाकात की।

जानकारी देते हुए माकपा के गोमियां प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने बताया कि बीते माह 11 जनवरी को स्थानीय जन समस्याओं को लेकर हमारी पार्टी के नेतृत्व में गोमियां प्रखंड कार्यालय में एक धरना का आयोजन किया गया था। उक्त धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को 24 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था।

आज कट मांग पत्र को लेकर वार्ता की गई। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के इच्छुक रहिवासियों को पशुपालन का लाभ देने, साथ-साथ मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकते हुए जरूरतमंद को काम देने की बात कही गयी थी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड में उज्ज्वला योजना आज फेल हो चुकी है।

हमने मांग किया है कि गोमियां के किसी एजेंसी को उज्ज्वला योजना का जिम्मा दिया जाए। बताया कि वार्ता में प्रखंड क्षेत्र में पेयजल, राशन कार्ड एवं अन्य संबंधित मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों को पूरा करने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

वार्ता में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कॉ श्याम सुंदर महतो, बोकारो जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ प्रदीप कुमार विश्वास, प्रखंड सचिव कॉ राकेश कुमार, कॉ विनय महतो, कॉ घनश्याम महतो, कॉ भुनेश्वर महतो, कॉ भोला स्वर्णकार शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *